शिक्षा और करियर युक्तियाँ

अपनी प्रतिभा / कौशल को ढूंढे

Skill Development

अब वो समय नही रहा है जिसमे सिर्फ किताबी ज्ञान के भरोसे बेहतर करियर, नौकरी या उच्च पद की उम्मीद की जा सकती है। अब समय बदल गया है अब किताबी कीड़ा बनकर या डिग्रीयों का ढेर लगाकर करियर निर्माण नही किया जा सकता है। अगर आप अपने करियर को बेहतरीन बनाना चाहते है तो आपको अपने अंदर झांककर देखना होगा, आत्म चिंतन करना होगा और अपनी प्रतिभा को ढूंढना होगा साथ ही ये भी देखना होगा की आप किस फील्ड में रूचि रखते है।

एक बार आपने अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पहचान लिया तो आप उस दिशा में आगे बढ़ जाये, रिसर्च करे, विशेषज्ञों से सलाह ले तथा उस फील्ड से जुड़े अन्य लोगों से भी जाने जिससे आप अपनी मंजिल तक पहुँच सके और बेहतर स्थान हासिल कर सकते है।

Author: Preeti Jhanwar

Exit mobile version